गोपालगंज, जून 2 -- गोपालगंज। जिले सहित उत्तर बिहार के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार और गुरुवार के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में हीटवेव से बचकर करें, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत; अभी और चढ़ेगा पारागर्मी की स्थिति मौसम विभाग के अनुसार दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। गर्म हवाओं और उमस के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि वातावरण में अधिक नमी होने के कारण लोगों को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हुआ।मौसम का प्रभाव दिनभर पा...