रेड्डी ने राजनाथ से आदिलाबाद हवाईअड्डा विस्तार पर समर्थन मांगा
नई दिल्ली, जून 22 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सोमवार को मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने आदिलाबाद हवाईअड्डे के विस्तार और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) परियोजना के लिए रक्षा मंत्री का समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हुई बैठक के दौरान गांधी सरोवर परियोजना के लिए रक्षा मंत्रालय की जमीन के स्थानांतरण में मदद के लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने केंद्र को आदिलाबाद में प्रस्तावित भारतीय वायु सेना हवाईअड्डा के विकास में खासकर जमीन अधिग्रहण और सुविधाओं को दूसरी जगह ले जाने से जुड़े मामलों में तेलंगाना सरकार के पूरे सहयोग का भी भरोसा दिलाया। रेड्डी ने राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए इस परियोजना की अहमियत को देखते हुए हर मुमकिन मदद का आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.