चित्रकूट, मार्च 27 -- चित्रकूट, संवाददाता। मऊ तहसील क्षेत्र के रेडी भुसौली में यमुना नदी पर संचालित बालू खदान में निर्धारित रकबे से हटकर हो रहे खनन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम पुलकित गर्ग ने जांच कराई। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अगुवाई में पहुंची टीम ने मौके पर छानबीन की। जांच के दौरान निर्धारित स्वीकृत क्षेत्र के भीतर खनन कार्य पाया गया।रेडी भुसौली में करीब 27 एकड़ रकबे का खनन पट्टा सुनील पांडेय के नाम से स्वीकृत है। इधर लगातार कुछ दिनों से प्रशासन को बालू खदान में निर्धारित रकबे से हटकर खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। फलस्वरुप डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर की अगुवाई में टीम गठित की। जिसमें एसडीएम मऊ आरआर रमन व खान अधिकारी रणवीर सिंह शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एडीएम ने बताया कि मौके पर निर्धारित स्...