समस्तीपुर, मई 14 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री जलकर खाक हो गया। इस घटना में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान होने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर लोग घटना स्थल पर जुटे।

घटना की सूचना वहीं इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ी पहुंची, लेकिन तबतक पूरा फैक्ट्री जलकर खाक हो गया। मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। पीड़ित फैक्ट्री संचालक धर्मेंद्र कुमार उर्फ किशन कुमार यह स्टार्टअप शुरू किया गया था।

फैक्ट्री की विशेषताएँ उन्होंने बताया कि गारमेंट के साथ बेकरी की भी मशीन इसमें लगा रखी गई थी। मंगलवार की देर रात तक काम हुआ था। काम करने के बाद मशीन को बंद किया गया था। बुधवार की तड़के सुबह कपड़ों एवं मशीन जलने की म...