बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडियो संदेश की टीम ने मंगलवार को टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। राजकीय टीबी चिकित्सालय बिजनौर में मुख्य अतिथि डॉ. कौशलेंद्र सिंह सीएमओ बिजनौर एवं विशिष्ठ अतिथि स्वाति वीरा महाजन सचिव रेडियो संदेश बिजनौर ने टीबी की नियमित जांच कराने की अपील की। कहा कि उचित पोषण लें। सभी जांच सरकारी हॉस्पिटल में निशुल्क हैं। सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने को स्वस्थ रखें। इस मौके पर जिला क्षय अधिकारी अनिल सिंह, अता कौसर, नकुल कुमार, अरविंद यादव, समाज सेवी डॉ. अख्तर हुसैन अंसारी, वीरा कॉलेज के निदेशक एवं निश्चय मित्र डॉ. अमित कुमार बंसल, समस्त रेडियो संदेश की टीम डॉ. अजय कुमार, सुनील भारद्वाज, शबाना बेग, मनोज यादव, संग्राम सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...