नई दिल्ली, जुलाई 14 -- मोहम्मद रफी 40 के दशक से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाते आए हैं। शुरुआत में पहचान मिलना मुश्किल था, लेकिन जब सुरों से सजी आवाज उस दौर में फिल्मों, रेडियो में सुनाई देती तो सब बस कायल हो जाते। मोहम्मद रफी की आवाज में गाया एक ऐसा भी गाना था जो 24 घंटे अलग-अलग रेडियो स्टेशन पर बार-बार सुनाई देता। म्यूजिक कंपोजर खय्याम ने खुद कहा था कि रफी साहब का ये गाना उस दौर में हर रेडियो चैनल की जान बन गया था।इस गाने का चला था जादू 1950 के दशक में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था बीवी। इस फिल्म के बारे में आपको अ=ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी। फिल्म के डायरेक्टर किशोर शर्मा थे और लीड एक्टर्स थे अल नासिर, मुमताज शांति और प्राण। इस फिल्म का म्यूजिक खय्याम ने तैयार किया था। इस फिल्म में एक गाना है 'अकेले में वो घबराते तो होंग...