रेडियो के लिए समर्पित सैकड़ों लोगों ने मिलाए कदम से कदम
बिजनौर, मई 8 -- नजीबाबाद। आकाशवाणी केन्द्र नजीबाबाद की ओर से रेडियो प्रसारण के 90 वर्षों के उपलक्ष में भव्य वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। बच्चों और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गो ने भी कदम से कदम मिलाए। 27 जनवरी 1978 को स्थापित हुए आकाशवाणी केन्द्र नजीबाबाद के वर्तमान एडीपी शोभित शर्मा और डीडीई तिलकराम के नेतृत्व में कुशलपाल की देखरेख में शु्क्रवार सुबह 7:30 बजे केंद्र के स्टूडियो परिसर से वॉकेथॉन शुरू हुई। केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी अंकित सैनी के संचालन में वाकेथान की शुरूआत पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी एवं नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष इंजि मोअज्जम ने की। एडीपी शोभित शर्मा ने बताया कि सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के सबसे पुराना माध्यम आकाशवाणी आठ जून को अपने 90 वर्ष पूरे कर रहा है। यह भी पढ़ें- आकाशवाणी के स्थापना दिवस पर हुई वाकथॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.