हापुड़, फरवरी 15 -- रेडियो किसान दिवस को लेकर हुए कार्यक्रकम में एफपीओ के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बाजार उपलब्धता विषय पर किसान संगोष्ठी आयोजित हुई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना में रविवार को रेडियो किसान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों समेत कृषि विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे पद्मश्री भारत भूषण त्यागी बुलंदशहर ने जैविक खेती के अनुभव साझा करते हुए कम लागत वाली प्राकृतिक खेती अपनाकर एफपीओ के माध्यम से सामूहिक विपणन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। विशिष्ट वक्ता के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने विश्वविद्यालय की...