रुद्रपुर, मई 14 -- पंतनगर, संवाददाता। कोतवाली पंतनगर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी रेडियोलॉजी का छात्र और दूसरा पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बुधवार रात सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भोला सरकार पुत्र तपन सरकार निवासी ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप और विक्की विश्वास पुत्र विष्णु विश्वास निवासी खेड़ा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने मेट्रोपोल...