कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर संयुक्त जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं इन दावों की पोल खोल रही हैं। शुक्रवार को अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक जांच कार्य ठप रहा, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि अस्पताल में एक ही रेडियोलाजिस्ट तैनात हैं एसे में उनको अतिरिैक्त काम भी करने पड़ते हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दूर-दराज के गांवों से आए मरीज और उनके तीमारदार पहले पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगे, इसके बाद डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भी घंटों इंतजार करना पड़ा। जब डॉक्टरों ने कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा तो वहां भी लंबी कतार लग गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.