अररिया, जुलाई 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड की रहने वाली कंचन देवी की जिंदगी जीविका से जुड़ने के बाद काफी बदली है। पति टोला सेवक के रूप में कार्य करते हैं। घर में तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार में कभी खाने की दिक्कत नहीं रही। पति कमा कर लाते थे, उससे परिवार चलता था। लेकिन, कंचन देवी खुद कमाकर आत्मनिर्भर बनना चाहती थी। उसके लिए वो हमेशा प्रयासरत रहती थी। इसी सोच के साथ वो 2014 में जीविका के मां जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद कंचन ने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए समूह से 30हजार रुपये का लोन लिया और ब्यूटी पार्लर शुरू किया। लेकिन इस काम को कुछ दिन करने के बाद इन्हें यह महसूस हुआ कि इसमें कम कमाई हो रही है। इसके कारण इन्होंने इस काम को बंद कर दिया। ऋण चुका कर फिर से 50 हजार रुपये का ऋण लेक...