जमशेदपुर, जनवरी 31 -- विज्वल मिथ्स और लेडीज सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी की ओर से बिष्टूपुर स्थित एक होटल में आयोजित रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें गुजरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प के स्टॉल पर 11 हजार से 2.40 लाख रुपये तक की साड़ियां प्रदर्शित की गईं। दूसरे दिन शुक्रवार को कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। युवाओं और छात्रों की भागीदारी अधिक रही। शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर करियर, शिक्षा और प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं और क्विज प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉलों पर विशेषज्ञ विभागीय गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहे हैं। नि:शुल्क ...