पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित भगवती अस्पताल के पीछे मिले अज्ञात महिला के क्षत-विक्षत शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत बालेखांड़ गांव निवासी 30 वर्षीय चंदा देवी के रूप में हुई है। मेदिनीनगर के एसडीपीओ राजीव रंजन ने गुरुवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि 25 अप्रैल को सूचना मिली थी कि रेड़मा भगवती हॉस्पिटल के पीछे एक महिला का शव पड़ा है। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में शव का पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी...