पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय शहर मेदिनीनगर के रेड़मा के रेलवे ओवर ब्रिज(आरओबी) पर शनिवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवाओं की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र मिंशु कुमार एवं चैनपुर निवासी प्रभु ठाकुर के पुत्र 22 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए रविवार को दिन में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक आनंद के पिता प्रभु ठाकुर के फर्द ब्यान लेते हुए शहर थाना भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 1 करोड़ का पोस्ता भूसा जब...