रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की समीक्षा, एम्बुलेंस सेवा और रक्तदान पर विशेष जोर
पाकुड़, जून 25 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा, भवन मरम्मती, रक्तदान गतिविधियों एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की मौजूदा गतिविधियों, संसाधनों तथा जरूरतमंदों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। वर्तमान में संचालित तीन एम्बुलेंसों के संचालन एवं रख-रखाव को लेकर सदस्यों द्वारा सहयोग का अनुरोध किया गया, जिस पर उपायुक्त ने एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक कर एम्बुलेंस सेवा के लिए व्यवहारिक दर निर्धारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त राशि का उपयोग एम्बुलेंस के रख-रखाव एवं बेहतर संचालन में किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.