श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी अश्विनी कुमार पांडेय ने जिले के साधु-संतों को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें कंबल वितरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नववर्ष से पूर्व रेडक्रॉस प्रबंध समिति ने साधु-संतों को कंबल वितरित करने की योजना बनायी थी। इसके तहत सभी साधु संतों को रेडक्रॉस की ओर से कंबल का वितरण किया गया है। रेडक्रॉस आगे भी विभिन्न वर्गों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर से बचाने का प्रयास करेगी। रेडक्रॉस सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि साधु संत लगातार धार्मिक कार्यों में संलग्न रहकर समाज का कल्याण करते हैं। इसलिए उनका ध्यान रखना समाज का कर्तव्य है। रेडक्रॉस प्रबंधन समिति ने पूर्व में ही यह तय किया था कि वह नववर्ष का स्वाग...