बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने चास प्रखंड मानगो पंचायत के समाजसेवी सह रेल सुविधा अभियान समिति के जिलाध्यक्ष फिरोज आलम को अबतक 47 बार रक्तदान करने पर सोसाइटी के मोमेंटो देकर सम्मानित किया। फिरोज ने बताया रक्तदान महान मानवीय सेवा का आधार है। अबतक अपनी इच्छा से या निहायत ही गरीबों के बुलावे पर अस्पताल में जाकर निसंकोच खून देकर कई लोगों की मदद कर चुका हूं। हर इंसान को रक्तदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.