मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी, हिप्र.। वर्ल्ड ब्लड डोनर दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस मोतिहारी और स्थानीय ब्लड डोनेशन संस्था की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप बिहार प्रदेश के आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण थे। शिविर के दौरान.redcross में 27 व सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए 23 लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं ने अपने रक्तदान से असहाय और वैसे जरूरतमंद लोगों की मदद की है जिनको ब्लड की अति आवश्यकता थी। कई लोग तो ऐसे भी मिले जिन्होंने 67 बार अभी तक रक्तदान किया है और लक्ष्य 101 बार रक्तदान करने की है। संयोजक डॉ सुनील कुमार ने नगर के प्रमुख रक्तदाता संस्थानों को आमंत्रित किया था ताकि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान हो सके। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष शरण ने सभी प्रमुख रक्तदाताओं को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ स...