चतरा, जून 27 -- चतरा, संवाददाता। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), चतरा के सौजन्य से आज रेडक्रॉस परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। रक्तदान शिविर में जएसएलपीएस के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर के दौरान कुल 106 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 40 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जायसवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने रक्त...