देवघर, मई 4 -- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य संजय राय की माताजी शकुंतला देवी के आकस्मिक निधन होने पर रेडक्रॉस के सदस्य मर्माहत हैं। इसी को लेकर सोमवार को पथरचपटी रोड स्थित उनके आवसीय परिसर में संस्था के सदस्यों द्वारा परिवार के सदस्यों को शोक सन्देश पत्र सौंपा गया। मौके पर संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में रेडक्रॉस परिवार आपके साथ खड़ी हैं। मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, सह सचिव प्रेम पाठक, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, काली प्रसाद झा, मालती सिन्हा, दीपक मिश्रा, अलोक कुमार, राकेश राय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...