अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- द्वाराहाट,मुकेश सक्टा। रेडक्रॉस सोसायटी ने सरपंच कमला कैड़ा के अनुरोध पर भतौरा गांव में चिकित्सा, सहायता शिविर लगाया। इस दौरान डॉ जेसी दुर्गापाल ने ग्रामीणों को बीमारी से आंखों को बचाने के तरीके बताए। लोगों को 15 कम्बल, 15 तिरपाल, 10 आंखों के चश्मे और दो डिनरसेट दिए गए। राहत सामग्री और स्वास्थ्य जांच होने पर ग्रामीणों ने रेडक्रॉस सोसायटी का अभार जताया। यहां चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...