अल्मोड़ा, मार्च 12 -- अल्मोड़ा। रेडक्रॉस ने विद्या मंदिर डोटियाल गांव ताकुला में शिविर लगाया। डॉ जेसी दुर्गापाल ने रेडक्रॉस की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। अनूप साह ने डिजिटल का अर्थ, महत्व, डिजिटलिकरण के लाभ बताए। चेयरपर्सन आशीष वर्मा ने सीपीआर की जानकारी दी। प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने बच्चों को शिविर का लाभ उठाने के साथ रेडक्रॉस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...