पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस एक्स-रे भवन थाना रोड में शुक्रवार की सुबह नौ बजे से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसके बाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि इसके अलावा दिन के 11 बजे से शहर के घड़ा पट्टी स्थित राजमती चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...