कानपुर, मई 8 -- कानपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सम्मान समारोह किया गया। मर्चेंट चैंबर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने से संकोच नहीं करना चाहिए, यही हमारा धर्म कहता है। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य एवं वूमेन फोरम, नीमा उत्तर प्रदेश की सचिव डॉ. वंदना पाठक को जनकल्याण एवं मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। डॉ. वंदना पाठक अभी तक तीन हजार से अधिक निःशुल्क स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स बच्चों को उपलब्ध करा चुकी हैं। वहीं, डॉ. अंजू मिश्रा को पिछले 30 वर्षों से हरिदास हरिनाम संकीर्तन वृन्द ट्रस्ट समिति निःशुक्ल नेत्र शिविरों के माध्यम से सेवाकार्य के लिये सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विश्वभर...