चम्पावत, फरवरी 1 -- रेडक्रास समिति की ओर से जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में मानवीय सेवा के अंतर्गत कंबल और तिरपाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दूरस्थ छतकोट, कोट अमोड़ी, दयूरी, दूधौरी, ह्युला, लड़ाबोरा, बुड़ाखेत, लफड़ा सहित अन्य गाँवों में दिव्यांगजन, विधवाओं, बाल विधवाओं, परित्यक्ता महिलाओं एवं बेसहारा बुजुर्गों को कंबल और तिरपाल वितरित किए गए। ठंड एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह सहायता जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के प्रदान की। रेडक्रास समिति अध्यक्ष डीएम मनीष कुमार एवं सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के मार्ग दर्शन और चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी की उपस्थिति में कंबल और तिरपाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामग्री वितरण के दौरान सोसायटी की कार्यकारिणी के सदस्य जनार्दन चिलकोटी तथा राज्य प्रतिनिधि...