चम्पावत, जनवरी 4 -- लोहाघाट। भारतीय रेड क्रास सोसायटी की ओर से कर्णकरायत और थुवा महरा में जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री का वितरित की। रेड क्रास प्रबंधन समिति के सदस्य और राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने रविवार को कर्णकरायत और थुवामहरा जाकर रेडक्रास सोसायटी से प्राप्त कंबल, तिरपाल तथा बर्तनों के सेट वितरित किए। कार्यक्रम में कुल 20 परिवारों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम डीएम मनीष कुमार, सीएमओ डॉ देवेश चौहान तथा रेड क्रास समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रेड क्रास का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और असहाय वर्ग तक पहुंचकर उनकी जरूरतों के अनुसार सहायता प्रदान करना है। सर्दी के मौसम में इन सामग्रियों से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर राकेश करायत, शुभ...