शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी कार्यालय में रेडक्रास सचिव डॉ. विजय जौहरी व ऊँ दिव्यांग जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जनपदभर से आए दिव्यांग महिला-पुरुषों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश समस्याएं आवास, पेंशन, रोजगार और पुलिस विभाग से जुड़ी रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सिंधौली ब्लॉक के कुइंया कीरतपुर निवासी दिव्यांग महिला रामकुमारी को ठंड से बचाव के लिए त्रिपाल दी गई। बैठक में दिवंगत किशोर हर्षित को श्रद्धांजलि भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.