नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईंधन संकट के बीच भारत ने उबरने का रास्ता खोज लिया है। खबर है कि भारत ने कई देशों के साथ तेजी से कच्चे तेल और एलपीजी की डील साइन की हैं और रेट भी तय कर लिए हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। यह घटनाक्रम ऐसे पर हो रहा है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारतीय जहाज अटके हुए हैं। बहरहाल, ईरान ने साफ कर दिया है कि भारत समेत कुछ मित्र देशों को रास्ता दिया जा रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत ने कच्चे तेल (crude oil) और LPG के आयात में विविधता लाने के लिए समझौतों पर तेजी से हस्ताक्षर करना शुरू किया है। सूत्रों का कहना है, 'विस्तार से हुई बातचीत और भारत के हितों के मद्देनजर तय रेट' के बाद समझौतों को अंतिम मंजूरी दी जा रही है। सरकार ने इन समझौतों का औपचारिक ऐलान...