अररिया, जून 22 -- रानीगंज। एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बौसीं पंचायत में आयोजित रेट्रो रानीगंज प्रीमियम लीग (आरआरपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन शनिवार को फाइनल मुकाबले के साथ हो गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर आयोजित इस टूर्नामेंट ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा किया।

फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबला अमन इलेवन और अरसल इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमन इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनवर अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर सर्वाधिक 50 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 156 रनों के लक्...