लखीमपुरखीरी, मई 19 -- भारत भूषण कालोनी में लिटिल होपर चिल्ड्रेन एकेडमी में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में रेटिनोब्लास्टोमा कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गर्विता सहित हॉस्पिटल के अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लेकर बच्चों एवं अभिभावकों को रेटिनोब्लास्टोमा नामक नेत्र कैंसर के लक्षण कारण एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि इस बीमारी की समय पर पहचान और उचित उपचार से बच्चों की दृष्टि एवं जीवन दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर गोला नेत्र जांच केंद्र के अंकुर अवस्थी द्वारा बच्चों की आंखों की निःशुल्क जांच भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान सन्दीप सक्सेना, मोहित सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

हिंदी...