नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति और उनके कामकाज का आकलन करने के लिए एक नई रेटिंग व्यवस्था तैयार की है। इसके जरिए राजमार्गों की कमियों का पता लगाया जाएगा और उनमें सुधार के लिए जरूरी कदमों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, राजमार्गों की रेटिंग के लिए दो अलग-अलग मापदंड अपनाए जाएंगे। पहला मापदंड उन एक्सप्रेसवे और निर्धारित तेज रफ्तार वाले राजमार्गों के लिए होगा, जहां प्रवेश और निकास के रास्ते नियंत्रित होते हैं। दूसरा मापदंड सामान्य राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए होगा।इस रेटिंग व्यवस्था में तीन मुख्य श्रेणियां होंगी। इनमें राजमार्ग की कार्यक्षमता, सड़क सुरक्षा और यात्रियों का अनुभव शामिल हैं। हर श्रेणी के तहत अलग-अलग मापदंडों के आधार पर राजमार्गों का मूल्यांकन किया जाएगा।मंत्रा...