कोलकाता।, अक्टूबर 9 -- Rejinagar By-Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी, जिसे कभी ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता था। इसके अलावा हुमायूं कबीर ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। रेजीनगर को मुस्लिमों का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि भाजपा को छोड़कर कांग्रेस, ममता की टीएमसी और लेफ्ट ने यहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए थे। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने यहां बंपर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा कैंडिडेट शाखारव सरकार 23 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को अब तक 12707 मत...