लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी ने दो अपने दो सदियों के शानदार सफर का सोमवार को धूमधाम से जश्न मनाया। 200वें गनर्स डे के मौके पर देश के लिए बहादुरी, बलिदान और प्रोफेशनलिज्म को याद करते हुए शहीद जाबांज बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत, मध्य कमान मुख्यालय के एमजी आर्टी मेजर जनरल विक्रमजीत सिंह गिल ने रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी के पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर 'स्मृतिका वॉर मेमोरियल' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन बहादुर गनर्स को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया और आर्टिलरी के उन सैनिकों की पीढ़ियों की शानदार विरासत को सम्मान दिया जिन्होंने बेहतरीन तरीके से देश की सेवा की है। इस दौरान मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट ज...