नई दिल्ली, जून 15 -- नई दिल्ली। वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनी रेजरपे ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास गोपनीय रूप से दस्तावेजों का मसौदा जमा किया है। इस निर्गम का आकार 5,000-6,000 करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है। कंपनी ने सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना में कहा कि उसने प्रस्तावित आईपीओ के संबंध में अपने इक्विटी शेयरों के लिए मसौदा दस्तावेज सेबी और शेयर बाजारों के पास जमा किया है। हालांकि, कंपनी ने निर्गम के आकार का खुलासा नहीं किया है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि इसका आकार 5,000-6,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...