रेजगारी संकट से निबटने के लिए एसबीआई ने व्यापारियों के बीच 12 बैग सिक्कों का किया वितरण
गुमला, मई 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले में रोजाना के कारोबार में रेजगारी की किल्लत से जूझ रहे व्यापारियों को राहत देते हुए एसबीआई ने बुधवार को व्यापारियों के बीच दो रुपये के सिक्कों के 12 बैग वितरित किए। यह पहल चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर की गई। जानकारी के अनुसार व्यापारियों को रोजमर्रा के लेनदेन में खुल्ले पैसों की कमी से परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी ने एसबीआई के वरीय प्रबंधक संदीप कुमार व कैश मैनेजर रंजीत कुमार से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया।चैंबर की पहल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसबीआई ने व्यापारियों के लिए रेजगारी उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- दिनेशपुर के जयनगर क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन बैंक की इस सार्थक पहल की चैंबर पदाधिकारियों ने सराहना की। वरीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.