रामपुर, मई 2 -- रामपुर। शहर के पुराने गंज मोहल्ले में एलपीजी गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदलते समय एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में पिता संजीव कुमार (36 वर्ष) और उनके पुत्र विकास (16 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा तब हुआ जब किचन के पास जल रहे एक चिराग से गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे हुए पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सपनावत में गैस सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...