नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान में गर्मी अब विकराल रूप ले चुकी है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।45 से 47 डिग्री के बीच तापमान, कई शहरों में रिकॉर्ड टूटा पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव दर्ज की गई। 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। चित्तौड़गढ़ और पिलानी में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में शामिल है। वहीं सीकर और उदयपुर में भी इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ।दिन के साथ रातें भी तप रही हैं गर्मी...