चम्पावत, अप्रैल 30 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के तल्ली गुरना रेगड़ू में सात दिनी शिव महापुराण कथा का समापन हुआ। हवन के बाद भंडारा लगाया। गुरुवार को पुरोहित सूरज जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। व्यास खिलानंद पांडेय ने कथा वाचन किया। आयोजक ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। मुख्य यजमान निर्मल सिंह और कविता देवी रहे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद सिंह मेहता, खुशाल सिंह, मेहता देव सिंह, दान सिंह, प्रकाश सिंह, महेश सिंह एवं गौरव सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बाराकोट के रेगड़ू में कथा का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...