पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन हुआ। नगर में आयोजित सम्मेलन के दौरान सबसे पहले नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। रेखा सौन को सुपरवाईजर एसोशिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया है।हेमलता जंग को जिला महामंत्री का दायित्व मिला है। मीरा को संयुक्त मंत्री, कुमुद कार्की को उपाध्यक्ष चुना गया। बाद में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सुपरवाईजरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने तय किया गया कि सभी समस्याओं के लिए एसोशिएशन विभन्न माध्यमों से निराकरण का प्रयास करेगा। बैठक के दौरान पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति के लिए पुराने नियमों को दोबारा लागू करने, यात्रा भत्ता सहित विभन्न भत्तों में बढ़ोत्तरी सहित सभी मांगों पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व एस...