बलिया, फरवरी 20 -- रानीगंज। किन्नर रेखा की लाश पोस्टमार्टम के बाद देर शाम यहां पहुंची। चूंकि उन्होंने बाजार से सटे चेता छपरा में जमीन खरीदा था लिहाजा उसी भूमि पर उन्हें दफन कर दिया गया। आबादी के बीच दफन करने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया और मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि इसके बावजूद किन्नर को उन्हीं की जमीन में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले रवि गुप्ता का शव रात में पहुंचा। बताया जाता है कि किन्नर की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना और चाची रीता का चालान कर दिया। ऐसे में उसे मुखाग्नि देने वाला भी घर में नहीं बचा था। घटना की जानकारी होने के बाद रवि का बड़ा भाई आकाश पत्नी के साथ गुवाहाटी से वापस आने के लिए चल दिया था। लोगों का कहना है कि वह शुक्रवार की सुबह घर पहुंचेगा जिसके बाद अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.