नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली में आज भाजपा की सरकार बने एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के एक साल के कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। भाजपा सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस बीते एक साल में दिल्ली सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किए कई वादों को काफी हद तक पूरा किया है, जबकि कई वादे अब तक अधूरे हैं। हालांकि, अभी सरकार को बने महज एक साल ही हुआ है और इन वादों पर अमल करने के लिए अब भी चार साल बाकी हैं। आइए जानते हैं रेखा गुप्ता की सरकार ने इस एक साल में कौन-कौन से वादे पूरे किए और कैश व मुफ्त समेत कौन से वादे अब भी बाकी हैं।ये वादे हुए पूरे 1. दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर पार्टी का सबसे अहम वादा आयुष्मान भारत योजना लागू करने का था,जो रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा कर द...