गिरधारी, अक्टूबर 24 -- मंत्री रेखा आर्या के मामले में एसआईटी ने आरोपी गिरधारी लाल साहू और महिला को नोटिस जारी किया है। एसआईटी ने आरोपी पक्ष को प्रकरण के संबंध में बयान के लिए देहरादून बुलाया है। आरोपियों के घर पर नहीं मिलने पर पुलिस उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और परिजनों पर नजर बनाए हुए है। मंत्री रेखा आर्या ने कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या की साजिश और एससी-एसटी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसआईटी ने रेखा आर्या के बयान दर्ज कर लिए हैं जबकि आरोपी साहू व महिला के भी बयान लिए जाने हैं। सूत्रों के अनुसार महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला व साहू के बीच बातचीत का आडियो मंत्री ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों को नोटिस देकर बयान देने के लिए बुलाया गया है।साह...