रेकी 80 से अधिक बाइक चुराने वाले दबोचे
नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने बाइक चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी 80 से अधिक बाइक चोरी कर चुके हैं। वे दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने पांच जुलाई को सेक्टर-49 थाने में सेक्टर-50 से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना पुलिस ने स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान मंगलवार को सेक्टर-50 स्थित बिजलीघर के पास से बलिंदर और विवेक को गिरफ्तार किया गया। बलिंदर मूलरूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में होशियारपुर में रह रहा है। उसकी उम्र 23 साल है। वहीं, 19 वर्षीय विवेक सेक्टर-51 का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.