कार्यालय संवाददाता, मई 31 -- यूपी के गाजीपुर जिले की शहर कोतवाली में स्थित होटल बिन्दु के मालिक आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय की हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। परिजनों के अनुसार वारदात को अंजाम कटरा गैंग के शंकर पांडेय ने साथियों के साथ मिलकर दिया है। मृतक के भाई आदेश की तहरीर पर पुलिस ने कटरा गैंग के सरगना गौसाबाद के शंकर पांडेय पुत्र रविशंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है जो बिहार के साथ ही पास के मऊ, आजमगढ़, वाराणसी समेत कई जिलों में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। होटल मालिक आलोक राय ने बताया कि कटरा गैंग के कुख्यात अपराधी शंकर पांडे ने अपने चार-प...