नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक स्कूटी, एक बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी निवासी गीतू सिंह ने 28 अप्रैल को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि सेक्टर-94 स्थित कंपनी के बाहर से 23 अप्रैल को उनकी स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस को कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो संदिग्ध स्कूटी ले जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बुधवार रात सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान जिला अलीगढ़ के खुर्द खेड़ा गांव निवासी कैलाश सिंह बघेल, कानपुर देहात के सिथरा बुजुर्ग निवासी कार्तिक वाजपेई के रूप में हुई। दोनों सेक्टर-5 ...