नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले के अलग-अलग हिस्से में 10 से अधिक वारदातें कर चुके हैं। उनके पास से चोरी के गहने और नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया बीते दिनों सोरखा गांव में बदमाश गहने समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को गिरोह के पांच लोगों को उस समय दबोच लिया, जब वे दूसरी वारदात के लिए रेकी कर रहे थे। आरोपियों की पहचान दादरी निवासी जुबैर, बिहार के मोहम्मद हजरत और मसील छेदी, इकोटेक निवासी अक्षांश और कुलेसरा निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ब...