अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़ । रेंज हिल्स विद्यास्थली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-2026 के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमलेश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार छात्रों के प्रयासों, अनुशासन और लगन की पहचान होते हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। समारोह के दौरान रेंज हिल्स विद्यास्थली का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...