भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रेंज के तीनों जिलों में पदस्थापित 260 एएसआई को एसआई में प्रोन्नति प्रदान की गई है। आईजी विवेक कुमार ने इसको लेकर पूर्वीय क्षेत्रादेश जारी किया है। वरीयता सह योग्यता के आधार पर रेंज के जिलों में पदस्थापित एएसआई को एसआई के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) दिया गया है। जिन एएसआई को एसआई में प्रोन्नति मिली है उनमें भागलपुर जिले में पदस्थापित 140, बांका में 58 और नवगछिया पुलिस जिले में 57 एएसआई शामिल हैं।सीटीएस नाथनगर में पदस्थापित पांच एएसआई को भी एसआई में प्रोन्नति मिली है। आईजी ने संबंधित जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वे नव प्रोन्नत पदाधिकारियों से न्यायिक शपथ पत्र प्राप्त करेंगे कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय कार्यवाही संचालित या लंबित नहीं है। कोई दंडादेश प्रभावी ...