लातेहार, अप्रैल 7 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन बेतला रेंज कार्यालय को नया लुक देने के प्रयास में लगा है। इसके लिए पुराने भवनों का जीर्णोद्धार, अतिरिक्त नए कमरों का निर्माण,चहारदीवारी की मरम्मत,रंग-रोगन और सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसबारे में वनपाल संतोष सिंह ने कहा कि कार्य पूर्ण होने पर रेंज कार्यालय बहुत जल्द लोगों को नया लुक में दिखेगा। वहीं रेंजर उमेश कुमार दूबे ने कहा कि कार्यालय के स्वरुप में बदलाव का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना और आमजनों को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है। क्योंकि सुसज्जित और सुव्यवस्थित कार्यालय होने से कर्मियों को विभागीय कार्यों के निष्पादन में काफी सहुलियत होगी और कार्य भी बेहतर होंगे। इधर मंगलवार को कई मजदूरों को रेंज कार्यालय का जीर्णोद्धार करते देखा गया।

हिंदी...