प्रयागराज, सितम्बर 29 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पांच दिनी रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए। प्रशिक्षक डॉ. शशि जायसवाल और डॉ. नसरीन रिजवी ने गांठ बांधने, नियम, ड्रिल, शिविर लगाने समेत विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, निवर्तमान न्यायमूर्ति अरुण टंडन और रेंजर्स कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. शशि पांडेय ने शिविर का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...